यूपी में लेखपाल की बंपर भर्ती, जानिए 7994 पोस्ट पर किसे कितना दिया आरक्षण जिसकी हो रही खूब चर्चा
UPSSSC ने लेखपाल के 7994 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 28 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Lekhpal Recruitment Notification
UP Lekhpal Recruitment Notification: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के लिए 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है. ऐसे में इस लेखपाल भर्ती की उम्मीद में बैठे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती लेखपाल मुख्य परीक्षा के माध्यम से की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन सबमिट करने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन UPSSSC.gov.in की वेबसाइट पर किया जा सकेगा. लेखपाल के लिए होने वाली इस बड़ी भर्ती के अलावा इसमें दिए गए आरक्षण की संरचना को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है.