लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश के कमबैक ऑफर पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले- 'सपा में धूल फांकने वापस नहीं जाएंगे'

ADVERTISEMENT

राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच बढ़ती राजनीतिक जंग और गठबंधन से जुड़े बयान सामने आए हैं. पूर्वांचल में राजभर की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे समाजवादी पार्टी चिंतित है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने तंजभरे लहजे में राजभर को सपा में वापस लेने का खुला ऑफर दे दिया. इस पर पलटवार करते हुए ओपी राजभर ने बेहद तल्ख अंदाज में सपा को 'डूबती नैया' करार दिया. राजभर ने साफ कहा कि उनका अखिलेश से 'तलाक' हो चुका है और वे सत्ता का सुख छोड़कर सपा में 'धूल फांकने' वापस नहीं जाएंगे.