लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर ब्रेकर बनवाने के लिए पड़ोसियों से हुआ था विवाद

ADVERTISEMENT

Deoria Crime: देवरिया के लार थाना क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाने के विवाद में 50 वर्षीय रामेश्वर तिवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है.

social share
Google CTA

Deoria Crime: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में नई पक्की सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के विवाद में 50 साल के रामेश्वर तिवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. रामेश्वर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. इस निर्मम हत्या के बाद से पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.