क्या सुभासपा और सपा का होने वाला है गठबंधन? अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को दिया बड़ा ऑफर!
UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्वांचल को लेकर एक बार फिर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच चर्चा शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान इशारों ही इशारों में कहा है कि अगर राजभर सपा के साथ आना चाहें तो आ सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्वांचल को लेकर एक बार फिर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच चर्चा शुरू हो गई है. ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. अब अखिलेश यादव ने भी राजभर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद राजनीतिक महकमे में एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है. सवाल उठने लगे हैं कि क्या दोनों के बीच फिर से सियासी नजदीकी की कोई गुंजाइश बची हुई है. दरअसल अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान इशारों ही इशारों में कहा है कि अगर राजभर सपा के साथ आना चाहें तो आ सकते हैं. जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या अखिलेश यादव का यह बयान महज एक तंज है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक संभावना भी है.
