हाथ लगाया तो थप्पड़ मार दूंगी... बीमार पत्नी का बहाना बना टीचर पर अनैतिक संबंध का दबाव डाल रहा था प्रबंधक, अब पछता रहा!
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में द रेनबो स्कूल के प्रबंधक दिनेश रॉय का महिला टीचर पर अनैतिक दबाव बनाने और छूने की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ है. शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Kushinagar News
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित 'द रेनबो विद्यालय' से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल प्रबंधक दिनेश रॉय अपनी ही संस्था की एक महिला शिक्षिका पर कथित तौर पर अनैतिक संबंध बनाने का घिनौना दबाव डालते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो खुद पीड़ित शिक्षिका द्वारा बनाया गया है, जिसमें वह प्रबंधक को लगातार दूर रहने और छूने से मना करती दिख रही हैं.
