UPTak Baithak Logo

IIT कानपुर के 521 स्टार्टअप मचा रहे धमाल, इस इनक्यूबेटर सेंटर पर आप भी कर सकते हैं आवेदन

आईआईटी कानपुर उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है. 521 स्टार्टअप्स को AI, ड्रोन तकनीक और एग्री-टेक जैसे सेक्टर्स में समर्थन दे रहा है. साथ ही सरकार का मजबूत सहयोग और नवाचार पर आधारित विकास सुनिश्चित कर रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'विकसित उत्तर प्रदेश 2047' के विजन के मुताबिक यूपी अब देश के प्रमुख स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक आईआईटी कानपुर इस दिशा में एक सशक्त भूमिका निभा रहा है. यह संस्थान अब केवल शिक्षा और रिसर्च का केंद्र नहीं रहा बल्कि देश के आर्थिक भविष्य को दिशा देने वाला एक मजबूत स्टार्टअप हब बनकर उभरा है.