लेटेस्ट न्यूज़

8 महीने की प्रेगनेंट रुखसार के पेट पर रोहित यादव ने मार दी लात! अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में क्यों हुआ ऐसा?

Kanpur Crime News: अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है. इस बार मामला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची आठ माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और उसके पति से अवैध वसूली से जुड़ा है.

ADVERTISEMENT

पीडितों से मिलतीं मंत्री प्रतीभा शुक्ला
पीडितों से मिलतीं मंत्री प्रतीभा शुक्ला
social share
Google CTA

Kanpur Crime News: 8 महीने की गर्भवती महिला रुखसार सोमवार को कानपुर देहात के अकबरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची. रुखसार के साथ उसका पति उस्मान भी था. इतने में मेडिकल कॉलज में काम करने वाला रोहित यादव रुखसार और उस्मान के पास पहुंचा. रोहित ने कहा कि उस्मान गुटका खा रहा है. ऐसे में उसे 500 रुपये जुरमाना भरना होगा. उस्मान ने कहा कि वह गुटका खा ही नहीं रहा है तो पैसे क्यों दे? आरोप है कि रोहित ने फिर उस्मान को गालियां दीं, मोबाइल छीना और उसकी जेब से जबरिया 340 रुपये निकाल लिए. रोहित की बदतमीजी यही नहीं रुकी, उसने 8 महीने की गर्भवती रुखसार संग जो किया उसे जान तो आपको गुस्सा ही आ जाएगा.