लेटेस्ट न्यूज़

'मेरी बहू मैं एक सेकेंड का टाइम नहीं दूंगी'... हेलमेट पहने आईं कानपुर महापौर प्रमिला पांडे ने नसीम सोलंकी की एक न सुनी  

Kanpur News: कानपुर में सीसामऊ नाले पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई। महापौर प्रमिला पांडे के बुलडोजर एक्शन पर सपा विधायक नसीम सोलंकी ने मांगी मोहलत।

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर के सीसामऊ में नाले में गिरने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम शुक्रवार को एक्शन मोड में आया. घटना ने प्रशासन और स्थानीय बस्तियों में हलचल मचा दी. महापौर प्रमिला पांडे ने नाले के ऊपर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने का फैसला लिया. दूसरी ओर, इस कार्रवाई के विरोध में सपा विधायक नसीम सोलंकी मौके पर पहुंचीं और बस्तीवासियों के लिए कुछ मोहलत की मांग की. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.