UPTak Baithak Logo

करोड़पति बहू शालू का नाम नहीं, लेकिन पत्नी-बेटे के अलावा इस शख्स के नाम थी वसीयत; विनीत मनोचा हत्याकांड में खुले नए राज!

कानपुर के फार्मास्युटिकल कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड की जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब पुलिस की जांच कारोबारी के बेटे सुब्रत तक पहुंच गई है. पुलिस के मुताबिक कथित शूटर विशाल गौतम ने हत्या से दो दिन पहले नया सिम खरीदा था और इसी नंबर से सुब्रत को छह बार कॉल की गई थी.

ADVERTISEMENT

Kanpur Vineet Minocha Murder Case
Kanpur Vineet Minocha Murder Case
social share
Google CTA

Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मास्युटिकल कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब पुलिस की जांच कारोबारी के बेटे सुब्रत तक पहुंच गई है. पुलिस के मुताबिक कथित शूटर विशाल गौतम ने हत्या से दो दिन पहले नया सिम खरीदा था और इसी नंबर से सुब्रत को छह बार कॉल की गई थी. पुलिस ने सुब्रत, शालू और विशाल से जुड़े सात मोबाइल नंबरों के करीब 1,000 पन्नों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले हैं. रिकॉर्ड के अनुसार 1 मई से 5 सितंबर के बीच सुब्रत और विशाल के बीच करीब 309 बार बातचीत हुई. वहीं, पुलिस संपत्ति, कर्ज, सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है.