‘अस्सलाम-अलैकुम’, ‘इंशाल्लाह’ बोलने वालीं IPS बुशरा बानो का हुआ तबादला, यूपी के कन्नौज से UPSC तक का सफर भी रहा चर्चा में
पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो अपने तबादले और सोशल मीडिया वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. 14 सितंबर को उन्हें खड़गपुर के एडिशनल SP पद से हटाकर राज्य सशस्त्र पुलिस में डेप्युटी कमांडेंट बनाया गया.
ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल काडर की IPS अधिकारी बुशरा बानो इन दिनों चर्चा में हैं. वह खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थीं. 14 सितंबर को उनका तबादला राज्य सशस्त्र पुलिस में डेप्युटी कमांडेंट के पद पर कर दिया गया. उनके स्थान पर पार्थ घोष को खड़गपुर का एडिशनल SP बनाया गया है.

