लेटेस्ट न्यूज़

Kanpur Train Accident Videos: कानपुर रेल हादसे का वीडियो देखिए, कैसे तिरछी हो गई ट्रेन

कानपुर रेल हादसे के चौंकाने वाले वीडियो में देखिए कैसे साबरमती एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं और ट्रेन तिरछी हो गई. इस हादसे की पूरी जानकारी और वीडियो देखें.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur Train Accident Videos: कानपुर में शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए. यह ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी. देश में लगातार हो रहे रेल हादसों की फेहरिश्त में एक नाम और जुड़ गया. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार तड़के करीब 2:35 बजे हुआ. शुरुआती जांच के बाद रेलवे का कहना है कि पटरी पर रखी किसी चीज से इंजन टकरा गया. आईबी और यूपी पुलिस इस मामले में असामाजिक तत्वों के शामिल होने के एंगल से भी जांच कर रही है. रेलवे के मुताबिक ऐसा इसलिए क्योंकि फौरी तौर पर देखने से ऐसा लग रहा है कि इंजन पटरी पर रखी किसी चीज से टकराया है. 16वें डिब्बे के पास से जो संदिग्ध चीज मिली है, उसे देखकर लगता है कि इंजन इसी से टकराया है और ट्रेन पटरी से उतर गई. इस बीच ट्रेन हादसे के अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं.