Kanpur Train Hadsa: कानपुर में ट्रेन हादसा, साबरमती एक्सप्रेस की 20 बोगियां पटरी से उतरीं पर कैसे?
Kanpur Train Accident: कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की एक दर्जन बोगियां पटरी से उतर गईं। अब तक की जांच में क्या सामने आया है, जानिए इस ट्रेन हादसे से जुड़ी हर जानकारी।
ADVERTISEMENT

Train derailed in Kanpur
Kanpur Train Accident Sabarmati Express: देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ट्रेन हादसों की आ रही खबरों की लिस्ट में एक नाम और यूपी के कानपुर से जुड़ गया. शनिवार तड़के वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के कम से कम 20 डिब्बे कानपुर के भीमसेन के पास पटरी से उतर गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में जान-माल के नुकसान की अबतक कोई खबर नहीं है.