हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कानपुर के इंजीनियर विनीत दुबे की मौत! उसकी डॉक्टर अनुष्का तिवारी को लेकर अब ये पता चला
UP News: कानपुर के इंजीनियर विनीत दुबे ने 11 मई के दिन ही अपनी पीएचडी पूरी की थी. मगर 15 मई के दिन उनकी मौत हो गई. मौत की वजह हेयर ट्रांसप्लांट बना, जो डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने किया था. विनीत की पत्नी जया ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी बीच डॉक्टर को लेकर अब ये पता चला है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कानपुर में हुई इंजीनियर विनीत दुबे की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. विनीत दुबे ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था, जिसके बाद उन्हें इन्फेक्शन हो गया था. उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनकी मौत हो गई. मृतक की पत्नी का कहना है कि उनका इलाज डॉ अनुष्का तिवारी कर रही थीं. डॉ अनुष्का ही विनीत का हेयर ट्रांसप्लांट कर रही थीं. मृतक की पत्नी का ये भी कहना है कि डॉक्टर ने ही अपनी पहचान छिपाकर उन्हें फोन पर बताया था कि उनके पति की तबियत खराब हो गई है. जब तक वह अस्पताल में आई, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
