नबील सेल्समैन से बात करता रहता और तभी श्रेया शराब की महंगी बोतल कमर में खोंस लेती! कानपुर में इन दोनों ने खूब किए कांड
Kanpur Crime News: कानपुर की श्रेया और नबील अपने चोरी करने के अंदाज से चर्चा में आ गए हैं. दोनों ने ग्लोबल वाइंस शॉप से जिस तरह से चोरी उसे जान आप हैरान रह जाएंगे. दोनों चोरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक युवक और युवती के कारनामे ने सभी को चौंका कर रख दिया है. नबील और श्रेया शर्मा पर संगीन आरोप लगे हैं. आरोप है कि ये दोनों शराब की दुकान पर जाकर बोतलें चोरी करते थे. सीसीटीवी फुटेज दोनों की पोल खोलकर रख दी है. पुलिस ने नबील को तो गिरफ्तार कर लिया है जबकि श्रेया शर्मा फरार हो गई है. पुलिस अब श्रेया की तलाश में जुट गई. यहां हम आपको यह भी बता दें कि नबील और श्रेया का चोरी करने का तरीके बिल्कुल अलग था. जब आप दोनों की चालाकी के बारे में खबर में आगे जानेंगे तो निश्चित रूप से चौंक जाएंगे.