लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में KDA की 'अर्रा बिनगवां एक्सटेंशन' योजना में टाइप B-C-D में बंटे हैं प्लॉट्स, खरीदने से पहले जानिए सबका रेट

कानपुर में KDA ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'अर्रा बिनगवां एक्सटेंशन' के तहत आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यहां देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Kanpur KDA News
Kanpur KDA News
social share
google news

Kanpur KDA News: अगर आप कानपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है. कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'अर्रा बिनगवां एक्सटेंशन' के तहत आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किफायती और सुनियोजित तरीके से अपना घर बनाना चाहते हैं. इसमें 72, 60 और 50 वर्ग मीटर के आवासीय प्लॉट उपलब्ध हैं, जिन्हें पारदर्शी लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटित किया जाएगा. इस योजना में न केवल निवेश का एक सुरक्षित विकल्प मिलता है, बल्कि यह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है.