कानपुर में भांजे के प्यार में पड़ लक्ष्मी ने पति को मार बगीचे में गाड़ा फिर 311 दिन तक छुपाई रही राज
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने भांजे अमित के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने पति शिवबीर सिंह की हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

बेटे के लिए रोती हुई मां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने भांजे अमित के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने पति शिवबीर सिंह की हत्या कर दी. पति की हत्या के बाद आरोपी पत्नी लक्ष्मी ने शव को बगीचे में दफनाकर उसपर 12 किलो नमक डाल दिया जिससे की किसी को शक ना हो. लेकिन 311 दिनों बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है.