कानपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भयंकर भीड़, PET परीक्षा देने आए स्टूडेंट्स रिजर्व सीटों पर भी चढ़े, जिनके टिकट थे उनकी छूटी ट्रेन
UPSSSC PET परीक्षा के कारण कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले हजारों छात्रों की वजह से ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर अफरातफरी मच गई. सीटों की कमी, धक्कामुक्की और अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ADVERTISEMENT

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली. UPSSSC की PET परीक्षा के लिए प्रदेश भर के हजारों अभ्यर्थी पहुंच रहे थे या वापस लौट रहे थे. यह स्क्रीनिंग परीक्षा प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को अपने गृह जनपद से सैकड़ों किलोमीटर दूर वाले परीक्षा केंद्र पर जाना पड़ा. जैसे प्रयागराज के छात्रों को झांसी, आगरा के छात्रों को नोएडा भेजा गया. इस वजह से ट्रेनों, प्लेटफार्मों और कोचों में पैर रखने की जगह भी नहीं बची.