लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में 11 साल की मासूम से आठ महीने तक हुआ रेप, गर्भवती बच्ची ने जिला अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

बरेली के नवाबगंज में 11 साल की बच्ची के साथ आठ महीने तक दुष्कर्म हुआ, जो गर्भवती हो गई. जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई, नवजात की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बच्ची का इलाज जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly Rape Case: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां एक 11 साल की बच्ची का पिछले आठ महीने से रेप हो रहा था और इसी के चलते बच्ची इस दौरान गर्भवती हो गई. इतना ही नहीं, इसके चलते बच्ची की बरेली जिला अस्पताल में डिलीवरी करवानी पड़ी. बता दें कि बच्ची ने एक बेटे को जन्म दिया था जिसकी कुछ घंटे बाद ही मौत भी हो गई. बच्ची के गर्भवती होने की खबर परिवार को तब लगी जब उसने पेट दर्द की शिकायत की. इसके बाद बच्ची का भाई उसे डॉक्टर के पास दिखाने ले गया जहां उसे ये बात पता चली, जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. बाद में बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक शख्स उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले जाता था और यह घिनौना काम करता था. इसे रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात से सबको सकते में डाल दिया है. क्या है पूरा मामला, आगे खबर में जानिए.