लेटेस्ट न्यूज़

कई सालों से यौन शोषण कर रहे...बरेली में छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप, आरोपी का कुछ समय पहले हुआ है प्रमोशन

बरेली कॉलेज की एक छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर लंबे समय से शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की लिखित शिकायत मिलने पर प्राचार्य ने आरोपी शिक्षक को सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां देशभर में शिक्षा का उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं बरेली कॉलेज में हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे शिक्षण संस्थान को हिलाकर रख दिया. बता दें कि कॉलेज की एक छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर कई सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. मामला तब और गंभीर हो गया जब उस प्रोफेसर ने छात्रा को जान से मारने की धमकी तक दे डाली. मामले की शिकायत मिलने पर प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने आरोपी प्रोफेसर को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. क्या है पूरी कहानी आगे खबर में जानिए.