1 लाख 10 हजार रुपये देकर हुई कानपुर के रमन की शादी, दुल्हन आई और 3 दिन में ही कांड कर गई!
कहानी कानपुर के एक कारोबारी महेश गु्प्ता और उनके बेटे रमन की है. इनकी बहू शादी के 3 दिन के बाद ही परिवार वालों को नशीला खाना खिला गहने और कैश लेकर फरार हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
अक्सर आपने दहेज लेकर शादी होते हुए सुनी होगी. ऐसा तब भी जबकि दहेज लेना और देना, दोनों ही भारतीय कानून में जुर्म समझा जाता है. पर कानपुर के रमन का मामला तो बिल्कुल ही अलग निकला है. इस युवक की शादी के लिए एक तो इनके पिता को अगुआ यानी मिडिएटर को खूब पैसे देने पड़े. ऊपर से ऐसी बहू आई जिसने तीन दिनों के भीतर ही परिवार को ऐसी चपत लगाई कि जमाना अब इसकी कहानी सुना रहा है.
