UPTak Baithak Logo

7 साल से लापता पति जितेंद्र को शीलू ने रील में ढूंढ निकाला, दूसरी पत्नी के साथ कर रहा था मौज, अब कहानी में आया ट्विस्ट

सोशल मीडिया महज लोगों को मिलाने का जरिया नहीं है बल्कि कभी-कभी यह गुनाहगारों को भी बेनकाब कर देता है. उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

man arrested and instagram reel grab
महिला को इंस्टाग्राम रील पर मिला 7 सालों से लापता पति (Photo: ITG)
social share
Google CTA

सोशल मीडिया महज लोगों को मिलाने का जरिया नहीं है बल्कि कभी-कभी यह गुनाहगारों को भी बेनकाब कर देता है. उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक पति जितेंद्र उर्फ बबलू की इंस्टाग्राम रील ने उसकी 7 साल पुरानी साजिश को सबके सामने ला दिया है. पत्नी शीलू को धोखा देकर दूसरी शादी रचाने वाले रीलबाज पति को पुलिस ने 7 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार किया है.