लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और ABVP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तो अब CM योगी का शुरू हुआ ऐक्शन

बाराबंकी में राम स्वरूप यूनिवर्सिटी में गैर मान्यता प्राप्त एलएलबी कोर्स चलाने को लेकर उपजा छात्र आक्रोश गंभीर रूप ले चुका है. इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विरोध में स्टू़डेंट्स के साथ प्रोटेस्ट कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज कर दिया.

ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में राम स्वरूप यूनिवर्सिटी में गैर मान्यता प्राप्त एलएलबी कोर्स चलाने को लेकर उपजा छात्र आक्रोश गंभीर रूप ले चुका है. इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विरोध में स्टू़डेंट्स के साथ प्रोटेस्ट कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल तमाम वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. कई स्टूडेंट्स पुलिस की पिटाई के बाद अस्पताल में एडमिट हुए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है और सीओ को निलंबित करने का आदेश दिया है.