गोरखपुर के संकटमोचन मंदिर में आरती कर रहीं महिलाओं पर उमेश यादव ने फेंका मांस का टुकड़ा! कौन है ये शख्स?
Gorakhpur News: संकट मोचन हनुमान मंदिर में महिलाओं पर फेंका गया मांस का टुकड़ा. नशे में धुत दिव्यांग युवक को पकड़कर लोगों ने पीटा. आरोप है कि कसाई हैदर अली के कहने पर युवक ने मांस का टुकड़ा फेंका.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना घटी. आरोप है कि यहां उमेश यादव नामक एक मनबढ़ युवक ने मंदिर में आरती कर रहीं महिलाओं पर मांस के टुकड़े फेंक दिए. जैसे यह घटना घटी मंदिर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मंदिर के बाहर बैठे लोगों ने तुरंत ही मांस फेकने वाले युवक को भागते समय पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी उमेश यादव की जमकर पिटाई की गई. मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा दिया जो करीब आधे घंटे तक चला. वारदात की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और सभी लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया.