पटाखों के बीच तड़तड़ाई गोलियां और कानपुर में बीयर फैक्ट्री के सुपरवाइजर गौरव अवस्थी को छलनी कर दिया!
Kanpur Crime News: कानपुर देहात में जब दिवाली वाली रात पटाखों की गूंज थी, तब उसी शोर में गौरव नामक युवक की ह्त्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News: जिस रात सिर्फ पटाकों की आवाजें सुनाई दे रही थी, उस समाय कानपुर देहात में गोलियों की तड़तड़ाहट ने हड़कंप मचा दिया. यहां दिवाली की रात एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी यहीं न रुके वे शव को रोड पर फेंक फरार हो गए. घटना की सुबह जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जमा किए. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा किया है.