लेटेस्ट न्यूज़

16 साल पहले कार में मिला था कानपुर के पत्रकार बृजेश गुप्ता का शव, शरीर पर थे 25 जख्म, अब एंकर कनिका ग्रोवर को मिली सजा

UP News: 14 जून साल 2009 के दिन कानपुर में लोकन चैनल चलाने वाले पत्रकार बृजेश गुप्ता का शव कार के अंदर मिला था. अब 16 साल बाद इस हत्याकांड को लेकर फैसला आया है.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur news, Kanpur police, Kanpur viral news, Kanpur crime, Kanpur crime news, up news, up crime news, up crime, up police, कानपुर, कानपुर न्यूज, पत्रकार की हत्या, कानपुर क्राइम, एंकर, टीवी एंकर, यूपी न्यूज
Kanpur news
social share
google news

UP News: कानपुर में 16 साल पहले लोकल चैनल चलाने वाले पत्रकार बृजेश गुप्ता की हत्या की गई थी. हत्या का आरोप चैनल की ही एंकर और उसके परिवार पर लगा था. अब 16 साल बाद कोर्ट का फैसला इस केस में आया है. बता दें कि चैनल हैड की हत्या के आरोप में कोर्ट ने एंकर और उसके परिवार को दोषी ठहराया है और सजा सुनाई है. कोर्ट ने एंकर, उसके 2 भाई समेत 4 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.