लेटेस्ट न्यूज़

IIT कानपुर से अब ऑनलाइन कर सकते हैं एमटेक, एमएससी और पीजी डिप्लोमा, जानिये पूरी प्रोसेस

IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर ने नौकरीपेशा प्रोफेशनल्स के लिए एमटेक, एमएससी और पीजी डिप्लोमा कोर्स ऑनलाइन शुरू किए हैं. अब छात्र इन परास्नातक कोर्स को चार साल और डिप्लोमा कोर्स को दो साल में पूरा कर सकते हैं. आवेदन online.iitk.ac.in पर करें.

ADVERTISEMENT

IIT Kanpur
IIT Kanpur
social share
google news

IIT Kanpur Online Courses: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने उन प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ा कदम उठाया है जो नौकरी छोड़े बिना तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं. बता दें कि अब युवा अपनी जॉब में रहते हुए ही संस्थान से परास्नातक (Postgraduate) और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स पूरा कर सकते हैं. आईआईटी कानपुर ने पहली बार एमटेक, एमएससी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स को पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया है.