UPTak Baithak Logo

25 हजार के इनामी को छुड़ाने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर घेरेंगे BJP MLA अभिजीत सांगा, ये है मामला

UP News: कानपुर के बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा 25 हजार इनामी अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए थे. ये अपराधी काफी दिनों से वांछित चल रहा था. पुलिस ने अपराधी को पकड़कर उसे जेल भेज दिया था. अब भाजपा विधायक इस मामले में कल यानी शनिवार के दिन कानपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराब करने जा रहे हैं. जानिए ये पूरा मामला

ADVERTISEMENT

Kanpur
Kanpur
social share
Google CTA

UP News: भाजपा विधायक अभिजीत सांगा 25 हजार इनामी अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए थे. विधायक सांगा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए थे और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे. मगर भाजपा विधायक सांगा की पुलिस के आगे एक नहीं चली और पुलिस ने अपराधी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया. मगर लगता नहीं कि ये मामला अभी शांत हो गया है.