पहली बेटी को मारने के बाद वो लेट गया फिर 105 मिनट बाद दूसरी बेटी को दी मौत... हत्या के बाद कानपुर के कातिल पिता ने दिए ये तर्क
Kanpur Crime News: कानपुर के किदवई नगर में पिता शशिरंजन ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या की. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने 5 दिन पहले हथियार खरीदा था और डेढ़ घंटे के अंतर पर दोनों कत्ल किए.
ADVERTISEMENT

कानपुर में पिता द्वारा बेटियों की हत्या
कानपुर की यह कोई आम मर्डर मिस्ट्री नहीं है. बल्कि एक पिता के दिमाग की वो दास्तान है जहां डिप्रेशन और सनक ने मिलकर खूनी वारदात को अंजाम दे दिया. कानपुर के किदवई नगर में हुई इस वारदात की कड़ियां किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म के स्क्रीनप्ले जैसी हैं.