लेटेस्ट न्यूज़

शादी की सिल्वर जुबली थी, कानपुर में कांग्रेस की महिला नेता ने पति को दिया जीत वाला गिफ्ट

Kanpur News: निकाय चुनाव के दौरान कई रंग देखने को मिले. चुनावी मैदान में उतरा कोई प्रत्याशी जीत की खुशी में रोने लगा तो कोई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: निकाय चुनाव के दौरान कई रंग देखने को मिले. चुनावी मैदान में उतरा कोई प्रत्याशी जीत की खुशी में रोने लगा तो कोई हारने के बाद इतना गुस्सा हुआ कि उसने हंगामा खड़ा कर दिया. इसी बीच कानपुर में भी निकाय चुनाव के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. यहां पार्षद का चुनाव जीतकर एक पत्नी ने अपने पति को शादी की 25वीं सालगिरह का गिफ्ट दिया.

दरअसल, कल यानी 13 मई को जिस दिन रिजल्ट घोषित हो रहे थे, उसी दिन कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी महिला की शादी की 25वीं सालगिरह थी. मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर- 97 से पार्षद चुनाव में तबस्सुम असीम ने जीत हासिल की. कांग्रेस की तरफ से वह चुनावी मैदान में उतरी थीं.  

पति बोला- मुझें सालगिरह का गिफ्ट दे दिया

चुनाव जीतने के बाद वह अपने पति के साथ जीत का सर्टिफिकेट लेने आईं. चुनाव जीतने के बाद पार्षद बनी तबस्सुम ने कहा कि क्षेत्र के सारे काम मेरे पति ही करेंगे. बता दें कि इनके पति भी इससे पहले पार्षद थे. मगर सीट महिला होने के बाद उन्होंने चुनाव में अपनी पत्नी को खड़ा करवा दिया था.

उन्होंने आगे कहा कि, मैंने लोगों के कहने पर अपनी पत्नी को चुनाव में खड़ा करवा दिया. आज हमारी शादी की 25वीं  सालगिरह भी है. ऐसे में इसी दिन पत्नी ने चुनाव में जीत हासिल करके मुझें शादी का तोहफा भी दे दिया.