लेटेस्ट न्यूज़

बुलडोजर बाबा तो हार गए... ससुराल वालों ने मजाक किया तो Bulldozer पर बैठ दुल्हन के पास पहुंचा

UP News: खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सेवक बताने वाला एक युवक बुलडोजर पर बैठ पर अपनी बारात में पहुंचा. उसने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके ससुराल पक्ष ने उससे मजाक में कह दिया कि, ‘कुम्हारे बुलडोजर बाबा तो हमारे संतकबीर नगर में हार गए.’ जानिए ये पूरा मामला

ADVERTISEMENT

Gorakhpur
Gorakhpur
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बुलडोजर यूपी सरकार की पहचान बन चुका है. यूपी में बुलडोजर को लेकर अलग ही रूप में देखा जाता है. योगी समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में बुलडोजर का जबरदस्त क्रेज है. इसी बीच खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सेवक बताने वाला एक युवक बुलडोजर पर बैठ पर अपनी बारात में पहुंचा. उसने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके ससुराल पक्ष ने उससे मजाक में कह दिया कि, ‘तुम्हारे बुलडोजर बाबा तो हमारे संतकबीर नगर में हार गए.’