लेटेस्ट न्यूज़

नए साल के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में घूम रहीं 2 सगी बहनों के पीछे पड़े 5 युवक, दोनों की आंखें तक चोटिल हो गईं

UP News: नए साल के मौके पर 2 सगी बहनें लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में गईं. यहां उनके साथ 5 युवकों ने छेड़खानी और मारपीट की. पुलिस ने मामले को लेकर ये बताया.

ADVERTISEMENT

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Viral News, Lucknow Janeshwar Park, Lucknow Police, Lucknow molestation case, UP News, UP Crime, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ वायरल न्यूज
UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नए साल के मौके पर 2 सगी बहनों के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया. लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में नए साल के मौके पर घूमने आईं 2 सगी बहनों के साथ शाम करीब 6 बजे छेड़खानी की गई. उनके ऊपर अश्लील टिप्पणियां की गईं. आरोप है कि पार्क में मौजूद 5 युवकों ने दोनों बहनों के साथ गाली-गलौज भी की. दोनों युवतियां अपने मामा-मामी के साथ नए साल के मौके पर पार्क में घूमने आई थीं.

ये भी पढ़ें: 15 दिन पहले रानी ने की थी अर्जुन से लव मैरिज, अब युवती के पिता और भाई ने चाकू मार-मारकर कर दिया बड़ा कांड

युवकों ने की मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक, परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी. हमले में एक युवती की दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई. इसके बाद आरोपियों ने उनकी कार पर ईंट मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया, जिससे टूटे कांच का टुकड़ा पीछे बैठी युवती की आंख में जा घूसा और उसे भी गंभीर चोट लग गई.

पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाया केस

बताया जा रहा है कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी. पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. अब लखनऊ पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर इंस्पेक्टर (गोमती नगर) सुधीर अवस्थी ने बताया, मामले की जांच की जा रही है. पार्किंग को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ था. केस दर्ज है.