लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 5 जनवरी को रहेगा अंधाधुंध कोहरा... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update: अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम. गोरखपुर, बस्ती और गोंडा समेत 11 जिलों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट. लखनऊ-वाराणसी में येलो अलर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है. बर्फीली पछुआ हवाओं और नमी के मेल ने प्रदेश को कोहरे की एक मोटी चादर में लपेटने की तैयारी कर ली है. मौसम विभाग (IMD) ने 5 जनवरी के लिए कड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटों में यूपी के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. खास तौर पर पूर्वी और तराई के इलाकों में जीरो विजिबिलिटी के चलते यातायात पर भारी असर पड़ सकता है.