लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर: CM योगी ने गुरु गोरखनाथ बाबा को चढ़ाई आस्था की ‘पवित्र खिचड़ी’, जानिए

Gorakhpur News: मकर संक्रांति के पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह 4 बजे गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gorakhpur News: मकर संक्रांति के पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह 4 बजे गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार पुण्यकाल में आस्था की पहली खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की. इसके बाद नेपाल राजवंश की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई. फिर नाथ योगियों, साधु संतों ने खिचड़ी चढ़ाकर पूजा अर्चना की. और फिर मंदिर के गर्भगृह के पट को आमजन के लिए खोल दिया गया और लोक आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने कर शुरूआत हो गई. लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के खिचड़ी चढ़ाने और मंगल कामना का सिलसिला शुरू हो गया.