लेटेस्ट न्यूज़

पल-पल पर निक्की भाटी हत्याकांड में आ रहे ट्विस्ट... अब विपिन के ताऊ के बेटे देवेंद्र ने यह बात बोल केस ही पलट दिया

ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस केस में एक और शख्स की एंट्री हो चुकी है,जिसका नाम देवेंद्र भाटी है. बता दें कि देवेंद्र भाटी निक्की के पति विपिन के ताऊ का बेटा है, जो पड़ोस में ही रहता है.

ADVERTISEMENT

Who is devendra
Who is devendra
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस केस में एक और शख्स की एंट्री हो चुकी है,जिसका नाम देवेंद्र भाटी है. बता दें कि देवेंद्र भाटी निक्की के पति विपिन के ताऊ का बेटा है, जो पड़ोस में ही रहता है. देवेंद्र के मुताबिक, उसने ही निक्की को आग से झुलसने के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया था. इस बीच फोर्टिस हॉस्पिटल का एक मेमो भी सामने आया है जिसमें लिखा है कि 'घर में गैस सिलेंडर फटने से मरीज बुरी तरह से जल गया.' वहीं इस मेमो पर देवेंद्र भाटी का साइन किया हुआ है. इस बीच यूपी TAK ने देवेंद्र भाटी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उसने कई हैरान कर देने वाली बाते कही हैं.