ग्रेटर नोएडा में किराए के घर की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस आंकड़े के साथ ये जानकारी सामने आई
Greater Noida rental demand: मैजिकब्रिक्स की Q2 2025 रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में किराए के घरों की मांग में 20.7% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. जानें क्यों लोग घर खरीदने के बजाय किराए पर रहना पसंद कर रहे हैं, कौन से घर सबसे ज्यादा डिमांड में हैं और भविष्य में क्या हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Greater Noida Rental Demand
Greater Noida rental demand: भारत में किराए के घर की मांग तेजी से बढ़ रही है. बता दें कि मैजिक ब्रिक्स की Q2 2025 रेंटल इंडेक्स रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले का प्रदर्शन टॉप पर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में किराए के घरों की मांग में पिछले तीन महीनों में 20.7% की बड़ी तेजी आई है, जो देश के किसी भी शहर से ज्यादा है. इसके बाद, देश की राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है, जहां मांग 17.2% बढ़ी है. यह साफ दिखाता है कि बड़े शहरों में लोग घर खरीदने के बजाय किराए पर रहना पसंद कर रहे हैं.