लेटेस्ट न्यूज़

गली की फीमेल डॉग को घर ले आया और फिर की हैवानियत, पुलिस आई तो कुत्ते को छत से नीचे फेंका

नोएडा में एक शख्स अपने कमरे में फीमेल डॉगी के साथ रेप की घटना को अंजाम दे रहा था. मगर उसकी ये हरकत उसके पड़ोसियों ने देख ली. इस दौरान आरोपी ने डॉगी को छत से नीचे फेंक दिया.

ADVERTISEMENT

गली की फीमेल डॉग को घर ले आया और फिर की हैवानियत, पुलिस आई तो कुत्ते को छत से नीचे फेंका
गली की फीमेल डॉग को घर ले आया और फिर की हैवानियत, पुलिस आई तो कुत्ते को छत से नीचे फेंका
social share
Google CTA

Noida News: कभी गाय, तो कभी घोड़ों तो कभी कुत्तों के साथ रेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पुलिस इन मामलों में सख्त एक्शन भी लेती है. मगर फिर भी इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल उत्तर प्रदेश के नोएडा से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां अधेड़ उम्र के शख्स ने फीमेल डॉग के साथ रेप किया. जब आरोपी ये घिनौनी हरकत कर रहा था, तभी उसके पड़ोसियों ने उसे देख लिया. पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इसी बीच आरोपी ने कुत्ते को छत से नीचे फेंक दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.