लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli Mandi Bhav: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के मिले-जुले भाव, करेला और देसी परवल अब भी महंगे

Chandauli Mandi Bhav 30th july 2026: मुगलसराय सब्जी मंडी में गुरुवार को सब्जियों के दाम मिले-जुले रहे. करेला और देसी परवल ₹80 प्रति किलो के साथ सबसे महंगे बिके, जबकि अधिकांश हरी सब्जियां सामान्य कीमत पर उपलब्ध रहीं. व्यापारियों ने सीमित आवक को महंगाई की वजह बताया और आने वाले दिनों में दाम घटने की उम्मीद जताई.

ADVERTISEMENT

 मुगलसराय मंडी में सब्जियों के मिले-जुले भाव, करेला और देसी परवल अब भी महंगे
मुगलसराय मंडी में सब्जियों के मिले-जुले भाव, करेला और देसी परवल अब भी महंगे
social share
Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 30th july 2026: गुरुवार स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार को सब्जियों के दाम में मिले-जुले रुख देखने को मिले. जहां अधिकांश रोजमर्रा की हरी सब्जियां सामान्य कीमतों पर उपलब्ध रहीं, वहीं करेला और देसी परवल अब भी ऊंचे दाम पर बिकते रहे. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की. व्यापारियों के अनुसार बाजार में फिलहाल सब्जियों की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन कुछ सब्जियों की सीमित आवक के कारण उनके दाम अपेक्षाकृत अधिक बने हुए हैं. मंडी में आज भिंडी ₹40 प्रति किलो, नेनुआ ₹40 प्रति किलो, लौकी ₹40 प्रति किलो, कुंदरू ₹40 प्रति किलो और घेवड़ा ₹40 प्रति किलो के भाव से बिके। वहीं बैंगन ₹60 प्रति किलो रहा. करेला और देसी परवल दोनों ₹80 प्रति किलो के भाव पर बिके, जिससे ये आज भी सबसे महंगी सब्जियों में शामिल रहे. पत्ता गोभी ₹50 प्रति नग तथा पालक ₹20 प्रति बंडल के भाव से ग्राहकों को उपलब्ध रहा.