लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में महिला डॉक्टर के पति की हो गई थी मौत, BJP नेता प्रभात यादव ने मजबूरी का फायदा उठाकर बहुत गलत किया!

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिला डॉक्टर ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव पर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का लगाया गंभीर आरोप. भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निकाला, चांदपुर थाने में केस दर्ज.

ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भाजपा के एक जिला पदाधिकारी पर महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना चांदपुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. मामले में पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने भी कार्रवाई करते हुए प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.