लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Train Accident: रामनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मोबाइल उठाने के चक्कर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर

Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती अमृतसर एक्सप्रेस से मोबाइल उठाने की कोशिश में युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सिर में गहरी चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki News: जनपद की तहसील रामनगर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था. इसी दौरान अचानक झटका लगने से उसका मोबाइल हाथ से छूटकर नीचे गिर गया. मोबाइल उठाने की कोशिश में युवक भी संतुलन खो बैठा और ट्रेन से नीचे गिर पड़ा.