लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: 30 जुलाई से आस्था का महासंगम, लोधेश्वर धाम की राहें जगमगाईं, सावन मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट

Barabanki Sawan Mela 2026: लाखों शिवभक्तों के आगमन से पहले संपर्क मार्गों पर रोड लाइट, बैरिकेडिंग और अन्य सुविधाएं अंतिम चरण में हैं. सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सफाई समेत सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध सुविधाएं मिल सकें.

ADVERTISEMENT

30 जुलाई से आस्था का महासंगम, लोधेश्वर धाम की राहें जगमगाईं, सावन मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट
30 जुलाई से आस्था का महासंगम, लोधेश्वर धाम की राहें जगमगाईं, सावन मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट
social share
Google CTA

Barabanki News: तहसील रामनगर स्थित जनपद के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम का ऐतिहासिक सावन मेला 30 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है. मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को विभिन्न संपर्क मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का कार्य तेजी से कराया गया.