लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: लखनऊ में 30 अक्टूबर को 51 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह, राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने किया बड़ा ऐलान

Ballia Rashtriya Sangh Vishva Shanti Mission: राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में 51 हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह का ऐलान किया है. संस्था का दावा है कि आयोजन दहेज प्रथा के खिलाफ बड़ा संदेश देगा. पात्र जोड़ों का सत्यापन अगस्त में होगा. चयनित अभ्यर्थियों को ही प्रवेश पास जारी किए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

 लखनऊ में 30 अक्टूबर को 51 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह, राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने किया बड़ा ऐलान
लखनऊ में 30 अक्टूबर को 51 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह, राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने किया बड़ा ऐलान
social share
Google CTA

Ballia Rashtriya Sangh Vishva Shanti Mission: राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने दहेज प्रथा के खिलाफ देशव्यापी अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है. संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने बलिया शहर के जेपी नगर स्थित संस्था के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आगामी सामूहिक विवाह समारोह की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में 51 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा. आयोजन का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है.