कम बारिश के बावजूद UP में 95% खरीफ बुआई हुई पूरी, रबी के लिए ई-लॉटरी में मिलेंगे बीज
उत्तर प्रदेश में कम बारिश के बावजूद खरीफ बुआई 95 फीसदी लक्ष्य तक पहुंच गई है. सरकार ने रबी सीजन के लिए बीज वितरण, ई-लॉटरी, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT

cm yogi
उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम बारिश के बावजूद इस साल खरीफ फसलों की बुआई अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गई है. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि साल 2026 में तय 110 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले करीब 107 लाख हेक्टेयर (लगभग 95%) में बुआई पूरी हो चुकी है. इसके साथ ही सरकार ने रबी सीजन की तैयारियों के लिए भी पोर्टल खोल दिया है जहां ई-लॉटरी प्रणाली के जरिए किसानों को पारदर्शी तरीके से प्रमाणित बीज और सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे.
