अखिलेश का PDA और कुर्मी दांव बिगाड़ेगा BJP का खेल? पीलीभीत शहर सीट पर कैसे वापसी करेगी सपा
UP Kiska: यूपी की पीलीभीत शहर सीट पर 2027 चुनाव दिलचस्प होने के संकेत हैं. बीजेपी हैट्रिक की तैयारी में है, जबकि सपा पीडीए और कुर्मी कार्ड के सहारे वापसी की कोशिश कर रही है. जातीय समीकरण और मुस्लिम वोट निर्णायक रहेंगे.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Pilibhit Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत शहर विधानसभा सीट राज्य की उन चुनिंदा सीटों में से एक है जहां का सियासी समीकरण हर चुनाव में बेहद दिलचस्प मोड़ लेता है. कभी लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ रही इस सीट पर पिछले दो चुनावों (2017 और 2022) से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. योगी सरकार में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार यहां से विधायक हैं. 1.15 लाख से अधिक मुस्लिम मतदाताओं वाली इस सीट पर बीजेपी जहां अपनी हैट्रिक लगाने की तैयारी में है. वहीं सपा अपने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले के तहत कुर्मी दांव खेलकर वापसी की फिराक में है.
