लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के 6 जिलों में योगी सरकार ने शुरू की ये नई सेवा, 110 गांवों के लोगों को अब शहर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

उत्तर प्रदेश में अब ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा. योगी सरकार ने छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं शुरू कर दी हैं, जहां अब तक 75 हजार से अधिक आधार सेवाएं दी जा चुकी हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

Aadhaar Services in Gram Panchayats: अब आधार कार्ड बनवाने, उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ी पहल की है.