UPTak Baithak Logo

Ballia Monu Singh Surrender: बंगाल के चर्चित हत्याकांड में बलिया कनेक्शन ,गैंगस्टर कोर्ट में मोनू सिंह का सरेंडर, पत्नी बोली CBI पर है भरोसा

Ballia News: पश्चिम बंगाल के चर्चित हत्याकांड से जुड़े बलिया के मोनू सिंह ने गिरफ्तारी के डर से गैंगेस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. मोनू ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया और स्थानीय पुलिस पर साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की गुहार लगाई है. अब एजेंसियां रिमांड पर फैसला लेंगी.

ADVERTISEMENT

Ballia Monu Singh
Ballia Monu Singh
social share
google news

Ballia News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के पिए चन्द्रनाथ हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही है, इसके तार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गहरे जुड़ते जा रहे है. हर बीतते दिन के साथ यह हाई प्रोफाइल मामला एक नया मोड़ ले रहा है.अब इस पूरे हत्याकांड में बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है. इसी बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर आए मोनू सिंह ने बलिया के गैंगेस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है.