डॉक्टर चतुर्वेदी ने जबरन मरोड़ दिया घुटना, चीखती रही 14 साल की लड़की... मुजफ्फरनगर का ये मामला चौंकाऊ है!
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 14 साल की बच्ची के इलाज को लेकर जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ित मां ने रिश्वतखोरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे न मिलने पर डॉक्टर ने बच्ची का पैर दोबारा क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाली खबर समने आई है. कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी 14 साल की बेटी को लेकर पहुंची रेशमा को देखकर वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान रह गए. पीड़ित मां ने जिले के सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम पर इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी और हैवानियत की हदें पार करने के आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मुफ्त इलाज के प्रशासनिक आदेश के बावजूद ना सिर्फ हजारों रुपये वसूले बल्कि पैसे कम पड़ने पर उसकी मासूम बेटी का घुटना जबरन मोड़कर उसके पैर की हड्डी दोबारा तोड़ दी. कलेक्ट्रेट पहुंची रेशमा की इन बातों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
