मेरठ को मिलने वाली है एक और सौगात, MDA खर्च करेगा 18.22 करोड़ रुपये... टेंडर की बदलीं शर्तें
मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) ने सूरज कुंड के 18.22 करोड़ रुपये के विकास कार्य के टेंडर नियमों में संशोधन किया है. अब 'ए' क्लास इलेक्ट्रिकल लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है और आवेदन की तिथि 5 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
मेरठ के सूरज कुंड के दिन फिरने वाले हैं. मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) इसके जीर्णोद्धार और विकास पर लगभग 18.22 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है. हाल ही में विभाग ने एक नोटिस जारी कर ठेकेदारों के लिए कुछ नियमों को आसान बनाया है. MDA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जो ठेकेदार इस काम में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें 36.46 लाख रुपये की गारंटी राशि जमा करनी होगी.
