लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर में सुपर स्ट्रक्चर की शुरुआत जल्द, जानें और कहां तक पहुंचा निर्माण काम

अयोध्या में श्री राम मंदिर, गर्भ गृह और 5 मंडपों वाला 3 मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है. फरवरी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अयोध्या में श्री राम मंदिर, गर्भ गृह और 5 मंडपों वाला 3 मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है. फरवरी 2022 में शुरू हुआ ग्रेनाइट पत्थर के साथ प्लिंथ का निर्माण अगस्त 2022 तक पूरा करने की योजना है. प्लिंथ के निर्माण में 5 फीट x 2.5 फीट x 3 फीट आकार के लगभग 17,000 पत्थरों का उपयोग किया जाएगा. प्रमाणित और परखी गुणवत्ता वाला ग्रेनाइट पत्थर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से खरीदा जा रहा है. भारतीय कंटेनर निगम और रेल मंत्रालय ने ग्रेनाइट को अयोध्या तक तेजी से पहुंचाने में पूरा सहयोग दिया है.