लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी के लिए रो रो कर इस्तीफा देने वाले डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह की पोल सगे भाई ने ही खोल दी! क्या ऐसा कांड कर किया रिजाइन?

Prashant Kumar Singh GST Resignation: बीते दिनों एक भावुक वीडियो के जरिए 'नमक का हक अदा करने' की बात कहने वाले प्रशांत कुमार सिंह अब कानूनी घेरे में हैं. उनके भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने 2021 से चल रही अपनी शिकायत का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि प्रशांत को जिस बीमारी के आधार पर दिव्यांग घोषित किया गया है वह 50 साल से कम उम्र में संभव ही नहीं है.

ADVERTISEMENT

Deputy Commissioner Prashant Singh
Deputy Commissioner Prashant Singh
social share
google news

Prashant Kumar Singh GST Resignation: सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा देकर चर्चा में आए अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर (GST) प्रशांत कुमार सिंह के मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस्तीफे के बाद प्रशांत कुमार पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का गंभीर आरोप लगा है. यह आरोप किसी और ने नहीं उनके सगे बड़े भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने लगाए हैं. भाई का आरोप है कि इस्तीफा देना महज एक नाटक है ताकि विभाग द्वारा होने वाली संभावित जांच और रिकवरी से बचा जा सके.अब इस मामले में CMO मऊ ने जांच शुरू कर दी हैजिससे प्रशांत के इस्तीफे की टाइमिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं.