पहले 16 से 18 अब 24 से 26 लाख… राम मंदिर के बैंक खातों में बढ़ने लगा है पैसा, पहले कोई बड़ा खेल चल रहा था क्या?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बैंक खातों में जमा राशि बढ़ने से एसआईटी की जांच तेज हो गई है. अयोध्या में रोजाना जमा होने वाली रकम के अंतर और बैंक रिकॉर्ड की गहन पड़ताल जारी है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है. जानकारी के मुताबिक चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के बैंक खातों में रोज जमा होने वाली राशि में बड़ा अंतर देखने को मिला है. पहले जहां रोज 16 से 18 लाख रुपये जमा हो रहे थे वहीं अब यह बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये तक पहुंच गया है. इतने बढ़े अंतर को देखकर SIT यह जांच कर रही है कि कहीं लंबे समय से रोजाना लाखों रुपये की चोरी तो नहीं हो रही थी.
